पटना सिटी से अरुण कुमार:- पटना नगर पालिका उपचुनाव 2023۔۔۔ 806 पदों के लिए वोटिंग आज शुरू हुई ۔۔पटना नगर निगम वार्ड संख्या 58 उपचुनाव में वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शुरू हुई ۔और शाम 5:00 बजे खत्म होगी ۔۔पटना नगर निगम वार्ड संख्या 58 उपचुनाव में जिला प्रशासन की तरफ से 4 मॉडल बूथ बनाए गए हैं ۔۔जिसमें दो पिंक मॉडल बुक बूथ है ۔۔पटना नगर निगम उपचुनाव वार्ड संख्या 58 में पटना नगर निगम की मेयर बीजेपी पार्टी के समर्थक सीता साहू की बहू श्वेता कुमारी और जदयू नेता प्रमोद गुप्ता की बेटी पूजा कुमारी के बीच कड़ी टक्कर है ۔۔۔ पटना नगर निगम वार्ड संख्या 58 उपचुनाव में 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं 27667 वोटर आज अपने मतदान का प्रयोग करेंगे ۔۔۔पटना जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ۔۔मतदान केंद्र पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है ۔۔
पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू अपनी बहू श्वेता कुमारी और बेटे से शिशिर कुमार के साथ ۔मतदान केंद्र पर जाकर वोट दिया ۔۔मतदान केंद्र पर वोटरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की गई है ۔कड़ी धूप में भी मतदान केंद्र पर वोटर पहुंचकर अपना बहुमूल्य वोट दे रहे हैं ۔۔
पटना नगर निगम के उपचुनाव में वोटरों ने बढ़ चढ़ कर किया मतदान