रोहतास जिले में घटित साइबर क्राइम से संबंधित कानूनों का आसानी से हो सकेगा निपटारा

kushmediaadmin
kushmediaadmin
3 Min Read


रोहतास से अमित कुमार – रोहतास जिले के डेहरी पुलिस मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर थाने का शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया उद्घाटन के दौरान रोहतास एसपी विनीत कुमार के अलावा डीएसपी इंस्पेक्टर सहित साइबर थाने के कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीआईजी नवीन चंद्र झा को सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया उसके बाद डीआईजी ने साइबर थाने का विधिवत उद्घाटन किया उद्घाटन के दौरान शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी नवीन चंद्र झा ने कहा कि बिहार के प्रत्येक जिलों में आज से साइबर थाना कार्यरत हो गया है पुरे बिहार में कुल 44 साइबर थाने का आज उद्घाटन किया गया है जिसमें 40 पुलिस जिले एवं चार अन्य जिले शामिल है फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर थाने को स्थापित किया गया है साइबर थाना अध्यक्ष के रूप में हेड क्वार्टर डीएसपी को इसका प्रभात सौंपा गया है इसके साथ ही अपर थानाध्यक्ष के रूप में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी होंगे।

पूरे रोहतास जिले में घटित होने वाले साइबर क्राइम से संबंधित के प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी इसके अलावा पीड़ित अपने एरिया के थाने में भी प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं दर्ज प्राथमिकी का इन्वेस्टिगेशन इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के द्वारा किया जाएगा।

वही साइबर थाने में कंप्यूटर के अलावा अत्याधुनिक उपकरण भी मौजूद हैं इसके साथ ही साइबर सेल के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी साइबर सेल की नजर रहेगी वही शाहबाद डीआईजी नवीन चंद्र झा ने जिले वासियों से अपील की है कि साइबर से जुड़े किसी प्रकार के अपराध की सूचना 24 घंटे के भीतर साइबर थाने या अपने इलाके के थाने सहित साइबर क्राइम के नेशनल पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराने पर जल्द ही साइबर अपराधियों एवं पीड़ित के साथ हुए फर्जीवाड़े पर रोक लगाते हुए उनके रकम की रिकवरी कर ली जाएगी इसलिए साइबर क्राइम होने के तुरंत बाद तुरंत साइबर थाने या साइबर क्राइम के नेशनल पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

हालांकि रोहतास जिले में साइबर क्राइम की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी लेकिन जिले में साइबर थाने खुलने के बाद साइबर क्राइम पर रोक लगाने में रोहतास पुलिस सफल साबित होगी।

TAGGED:
Share this Article