गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- सैनिक स्कूल के निर्माण में सफेद बालू के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाला का मामला सामने आया है ।यह मामला सामने आने के बाद डीएम ने जांच टीम का गठन किया है। जो यह घोटालों के मामले की टीम जांच कर रही है ।जानकारी के मुताबिक सैनिक स्कूल के निर्माण में लगे सफेद बालू को छपरा से लाना था।लेकिन इसे मधेपुरा से लाने का बिल जमा किया गया है। यही नहीं बालू को लाने में जिस गाड़ी का चालान लगा है वो भी छोटी गाड़िया बाइक,स्कूटी और एम्बुलेंस का नंबर लगाया गया है ।
बतादे कि गोपालगंज के हथुआ में किराए के मकान में सैनिक स्कूल का संचालन हो रहा है। वही कुचायकोट प्रखंड के सिपाया में सैनिक स्कूल के भवन का निर्माण बर्षो से चल रहा है ।जिसके निर्माण में सफेद बालू के नाम पर करोड़ो रूपये की निकाशी करने का मामला सामने आया है।
सैनिक स्कूल के 2 किलोमीटर दूर गंडक नदी है। वावजूद इसके मधेपुरा से सफेद बालू क्रय करने का मामला सामने आया है ।सफेद बालू को लाने के लिए कई वाहनों का चालान लगा है जो 2 विलर टेम्पू ,व एम्बुलेंस के नम्बर है ।
प्रभारी डीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि मामले कि जांच के लिए टीम का गठन किया गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रेतर करवाई की जायेगी परिवाद में सफेद बालू के चालान को लेकर शिकायत दर्ज है। जिसकी बिंदुवार जांच की जा रही है ।