नवादा(बिहार):- तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला ताजा मामला नेमदारगंज थाना क्षेत्र के दुधैली मोड़ के पास का है जहां तेज रफ्तार मिट्टी लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई,जबकि मृतक का दो दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक की पहचान राजा देवर गांव निवासी सिंगार राम का पुत्र आयुष कुमार के रूप में किया गया। जबकि घायलों में उसी गांव के श्लोक कुमार और विक्रम कुमार शामिल है। बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर बरेव गए थे। बरेव से लौटने के क्रम में दुधैली मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने एनएच 31 के राजा देवर गांव के पास जाम कर घंटों बबाल काटा वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया।
वहीं इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।