जमुई के लाल को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु ने शौर्य चक्र से किया सम्मानित

kushmediaadmin
kushmediaadmin
3 Min Read

जमुई से धीरज कुमार सिंह :- जमुई के लाल  को राष्ट्रीय स्तर पर अदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरता के सर्वोच्च पुरुस्कार शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। बरहट प्रखंड के मलयपुर गांव के रहने वाले विक्की कुमार पाण्डेय जो कि सीआरपीएफ में उप कमांडेंट के पद पर हैं।उन्हें राष्ट्रपति वीरता के सर्वोच्च सम्मान शौर्य चक्र मिला है।विक्की पांडेय को झारखंड में नक्सलियों से मुठभेड़ में अदम्य वीरता दिखाने के लिए यह सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है।
मंगलवार देर शाम को राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  सीआरपी के उप कमांडेंट विक्की कुमार पांडे को शौर्य चक्र मेडल से सम्मानित किया।  विक्की कुमार पांडे को वीरता के सर्वोच्च सम्मान शौर्य चक्र दिए जाने के बाद उनके परिवार और पैतृक गांव मलयपुर में खुशी की लहर है।बताते चले की झारखंड के गुमला में 15 जुलाई 2021 कोबरा कमांडो और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। जिसका नेतृत्व विक्की पांडेय कर रहे थे। कोबरा कमांडो और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराया था। इस दौरान विक्की पांडेय गुमला के घने जंगलों में लगभग 4 किलोमीटर तक नक्सलियों को खदड़ते रहे जिससे नक्सलियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।विक्की पांडेय के पिता रामाकांत पाण्डेय  बिहार पुलिस के  दरोगा के पद से रिटायर्ड हुए  हैं।उन्होंने बताया कि विक्की को मिला यह सम्मान जिले के युवाओं को प्रेरित और उत्साहित कर रहा है। वही छोटा भाई अंकित कुमार ने बताया कि  वीरता के  शौर्य चक्र  सम्मान मिलने से पूरे जिले में खुशी की लहर है। वह मेरे आदर्श हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर आज हम भी प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं। अंकित पांडे ने बताया हमारे घरों में तीन पुस्त से पुलिस में सेवा दी जा रही है।पहले दादा और पापा अब भईया।विक्की कुमार पांडेय  साल 2009 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर सीआरपीएफ में विक्की पांडेय सहायक कमांडेंट बने थे। वर्तमान में इनकी तैनाती ग्रुप केंद्र जमशेदपुर में है।

Share this Article