राजकीय फार्मेसी संस्थान में नए सत्र 2022-2024 के सभी छात्रों के लिए स्वागत कार्यक्रम हुआ आयोजन

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

पटना सिटी से अरुण कुमार :- आज राजकीय फार्मेसी संस्थान में नए सत्र 2022-2024 के सभी छात्रों के लिए सत्र 2021-2023 के छात्रों के द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया , स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के प्राचार्य श्री राम कुमार ,पूर्व प्राचार्य प्रो श्री शैलेन्द्र कुमार द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के सभी प्रोफेसर उपस्थित थे ।संस्थान के प्राचार्य को छात्रों ने पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया संस्थान के प्राचार्य अपने संबोधन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और छात्रों को अनुशासित रहने पर जोड़ दिया । सभी नए सत्र के छात्रों के द्वारा नृत्य,संगीत,कॉमेडी ,मिमिक्री के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी लोगों का दिल जीत लिया , कार्यक्रम में डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गनाइजेशन छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार एवं संघ के कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार,उपाध्यक्ष सुबोध कुमार,संयुक्त सचिव श्रीकांत कुमार,विक्की कुमार,धीरज,ऋषि राज एवं पारा मेडिकल छात्र संघ से आशु,दिग्विजय आदि सभी पदाधिकारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अरविंद कुमार ने मीडिया के माध्यम से हाल ही में माननीय उच्च न्यायालय पटना एवं माननीय उच्चतम न्यायालय का आदेश डिप्लोमा फार्मासिस्टों के पक्ष में आने और बिहार तकनीकी सेवा आयोग से लगभग 16 वर्ष बाद फार्मासिस्टों के पद पर नियमित नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित होने पर राज्य में सभी फार्मासिस्ट आवेदन कर रहे हैं आवेदन कर सभी फार्मासिस्ट काफी खुश हैं और माननीय उच्चतम न्यायालय,माननीय उच्च न्यायालय,और स्वास्थ्य विभाग के प्रति सभी फार्मासिस्ट आभार प्रकट करते हैं ।कार्यक्रम में आयोजनकर्ता सत्र के छात्र विशेष रूप से मनीष ,चेतन,अमित,प्रभात ,शुभम,अभिषेक,सत्यम, हरेराम,गौतम,परमानंद इत्यादि सभी छात्र काफी सक्रिय रहे ।

Share this Article