रोहतास :-करगहर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में शनिवार के सुबह मुस्लिम समुदाय की ओर से सामूहिक रुप से ईद की नमाज अदा की गई। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में अलग अलग हाफिज व मौलाना ने सभी रोजेदारों को नमाज अदा करवाई। नमाज के दौरान देश में अमन चैन व भाईचारे की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।नमाज के वक्त हर मस्जिदों व ईदगाहों पर सुरक्षा में पुलिस बल मुस्तैद थी।नमाज खतम होने के बाद सभी लोग मस्जिद व ईदगाहों से लौटकर घर पंहुचे तथा परिवार में खुशियां मनाई
सुबह से ही घरों में ईद के नमाज की तैयारियां शुरू हो गईं। बच्चों को खूब सजाया-संवारा, मनपसंद लिबास पहनाया गया। बड़ों ने भी नए कपड़े पहने, इत्र लगाए, सिर पर टोपी सजा कर खुदा की इबादत के लिए ईदगाह पहुंचे।
नमाज के बाद शुरू हुआ बधाईयों का दौर
ईद की नमाज के बाद छोटे से बड़ों तक ने एक दूसरे को ईद की बधाईयां दी। गले मिले, हाथ मिलाया।ईदी भी बांटनी शुरू हुईं।हसन वारिस खान ने बताया कि अल्लाह का फैज लेकर लोग ईदगाहों से घर लौटें तो घरों की बैठकों में मेहमान नवाजी का दौर भी शुरू हुआ। मीठी सेवईयों के साथ लजीज व्यंजनों का सभी ने जमकर लुत्फ उठाया।रात तक एक दुसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहा।