arun raj
arun raj
1 Min Read

पटना:- आज दिनांक 02.01.2026 को खगौल थानांतर्गत 01 वांछित इनामी अपराधी मैनेजर राय के संबंध में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा STF के सहयोग से सघन तलाशी प्रारंभ की गई उक्त अभियुक्त पुलिस की सक्रियता को देखते हुए भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस बल द्वारा इसका पीछा करते हुए इसे रुकने की चेतावनी दी गई।

तत्पश्चात उक्त अभियुक्त ने पुलिस पर भागने के क्रम में पुलिस पर फायरिंग कर दी पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई,कार्रवाई के क्रम में उक्त अभियुक्त के घुटने के नीचे गोली लगा है।

पुलिस द्वारा उक्त जख्मी अभियुक्त को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है,जो फिलहाल खतरे से बाहर है।

उक्त अभियुक्त का 20 से अधिक गंभीर कांडों में आपराधिक इतिहास है।

अग्रत्तर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस पूरे मामले की जानकारी पटना एसएसपी कार्तिकेय के० शर्मा ने दिया है।

Share this Article