महादेव ऐप से जुड़े 4 अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार

arun raj
arun raj
3 Min Read

गोपालगंज से नामो नारायण मिश्रा:- एक बार फिर से  पुलिस ने साइबर क्रम की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के लोगों को धर दबोचा है, एप के माध्यम से लोगों से ठगी की जा रही थी जिसकी शिकायत पुलिस को मिली,शिकायत मिलने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए और त्वरित कारवाई करते हुए इलाके में छापेमारी की गई जहां पुलिस ने महादेव ऐप से जुड़े 4 साइबर अपराधियों को धर दबोचा है दबोचे गए अपराधियों के पास से पुलिस ने 23 मोबाइल,  2 लैपटॉप, 1 टैब, जिओ फाइबर सेट, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, डेबिट कार्ड, पासबुक सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।

यह पूरी कारवाई पुलिस ने गोपालगंज जिला में किया है। वहीं इस घटना क्रम का खुलासा  एसपी अवधेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर किया है उन्होंने बताया कुचायकोट थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि  कुचायकोट ओवर ब्रिज के नीचे कुछ साइबर अपराधी किराए के मकान में रहकर साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का खुलासा किया गया है। यह साइबर अपराधी छत्तीसगढ़ से ट्रेनिंग लेकर बिहार में भोले भाले लोगो को अपना शिकार बनाते थे। एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित ऑनलाइन गेमिंग एप्प महादेव के जरिए भोले भाले लोगो से ठगी करने के बाद सारा पैसा देश के कई राज्यों में जमा किया जाता है। पिछले कुछ दिनों से गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में रहकर गोरखधंधा कर रहे थे। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि महादेव ऐप से जुड़े हुए कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के कुआडीह गांव के नंदकिशोर कुमार, हुस्सेपुर गांव के विकास कुमार, लुहसी गांव के लखन कुमार और छत्तीसगढ़ जिले के दुर्ग जिले के शाहिद हुसैन के रूप में की गई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन से कई अहम जानकारियां मिली है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गयी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग लेने की बात सामने आयी है। पुलिस छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क कर इनकी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। गोपालगंज में  महादेव एप्प से जुड़े साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी का यह पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी नगर थाने की पुलिस ने 12 व बरौली थाने की पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया था।

बताते चलें कि केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग एप्प महादेव ऐप को बैन कर दिया है। इसके बाद इस ऐप्स के जरिए इंडिया में ऑनलाइन सट्‌टा नहीं लगाया जा सकेगा। महादेव ऐप का नाम पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई भी चर्चा में रही थी।

Share this Article