बहन की शादी के लिए कम पर गए पैसे तो कौशल विकास केंद्र से उड़ा लिए 21 लैपटॉप

arun raj
arun raj
3 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- कौशल विकास केंद्र से चोरी किए गए 21 लैपटॉप का पुलिस ने खुलासा किया है । वहीं पुलिस ने लैपटॉप के साथ चार्जर और चोरी करने के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जप्त किया है ।
यह पूरी कार्रवाई हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी के टीम के द्वारा किया गया है।इस चोर गिरोह के चार शातिर चोरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस पूरे मामले की जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात में प्रेसवार्ता कर बताया है वहीं उन्होंने बताया कि बीते 09 जुलाई को कटेया के चक्रपान कौशल विकास केंद्र का ताला तोड़कर 21 लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की चोरी कर ली गई थी। चोरी की वारदात के बाद हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी के द्वारा अब इस चोरी कांड का खुलासा कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि चोरों का मुख्य सरगना रंजीत कुमार शर्मा है। वह कटेया का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि रंजीत कुमार शर्मा के घर में बहन की शादी थी। शादी के दौरान उसे पैसे कम पड़ गए तो उसने अपने चार दोस्तों को मिलकर चक्रपानी स्थित कौशल विकास केंद्र से 21 लैपटॉप की चोरी कर ली।
एसपी ने कहा कि चार चोरों में तीन गोपालगंज के कटेया के रहने वाले हैं। जबकि एक यूपी के कुशीनगर का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि रंजीत कुमार शर्मा ही इस चोरी कांड का मुख्य सरगना है और उसके द्वारा ही बहन की शादी में पैसे की तंगी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया था। एसपी ने बताया कि चोरी किए गए सभी 21 लैपटॉप के साथ चार्जर और चोरी में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त किया गया है। एसपी ने बताया कि अभी तक गिरफ्तार किए गए किसी भी चोर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए चोरों की आपराधिक कुंडली खंगालीजा रही है। बहरहाल गिरफ्तार सभी चोरों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

Share this Article