बम ब्लास्ट से घटनास्थल पर 17 वर्षीय युवक की हुई मौत ,तीन घायल

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

भागलपुर से शयामानंद सिंह :- एक बार फिर से एक घर में बम विस्फोट होने से एक 17 साल के बच्चे मोहम्मद तौसीफ की मौत हो गई।वही तीन घायल हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह बम विस्फोट अब्दुल गनी की पत्नी सुल्ताना खातून और अब्दुल मन्नान बताए के घर में होने की बात सामने आ रही है।
यह घटना बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद के कुरैशी मोहल्ला की है। विस्फोट इतना जबरदस्त है कि 5 किलोमीटर से अधिक दूरी तक विस्फोट की गूंज सुनाई दी। वही घर के मालिक अब्दुल गनी का साफ कहना है कि यह बम विस्फोट था और बम कहां से आया था उन्हें नहीं पता। वह मोहल्ले वाले से पूछ रहे हैं। वही यहां के वार्ड पार्षद पति का कहना है कि यहां पर बम का जखीरा रखा हुआ था जैसे उन्हें सूचना है, और उसी में विस्फोट हुआ है। बम क्यों रखा गया था अभी तक कोई नहीं बता पा रहा है। वही सिटी डीएसपी और कई थानों की पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
घटनास्थल पर बम स्क्वायड ,एफएसएल सहित डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। वही विस्फोट के बाद आसपास के घरों में भी काफी क्षति पहुंची है।
वही इस पूरे मामले पर पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

Share this Article