सीतामढ़ी :- माँ सीता के जन्मस्थली सीतामढ़ी में मां सीता के जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर जिले में हर्षोल्लास का माहौल है। जानकी मंदिर आयोजन समिति जानकी स्थान की ओर से सीता नवमी के अवसर पर नेपाल के प्रधानमंत्री, मुख्य्मंत्री मंत्री और जनकपुर के मंहत एव साधु संतो को निमंत्रण देने के लिए रविवार को 51 छोटी गाड़ी और एक बस से महिला पुरुष श्रद्धालुओ का जत्था महंत विनोद दास के नेतृत्व में नेपाल के जनकपुर पहुंचा। भारतीय परिधान में अढ़ाई सौ की संख्या में न्योता देने जा रहे टोली का सुरसंड में नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश झा उर्फ राजू झा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार समेत सकड़ो लोगो ने स्वागत किया। जिसके बाद श्रद्धालुओ का जत्था जनकपुर नेपाल पहुंचा। जहां जगह जगह पर पुष्पवर्षा कर निमंत्रण टोली का भव्य स्वागत किया गया। जानकी मंदिर आयोजन समिति के महंत विनोद दास ने बताया की नेपाल के प्रधानमंत्री, मंत्री, एवं जनकपुरधाम के साधु-संतों के अलावे नेपाल स्थित लगभग 132 मंदिर, मठों के साधु संत और महंतो को न्योता दिया गया है।
सीता नवमी जन्मोत्सव का निमंत्रण देने पहुंचे जानकी स्थान समिति के सदस्य नेपाल