प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस कर रही है इलाके में कैंप

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

भागलपुर से शयामानंद सिंह :- विजयादशमी के मौके पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी जिसके बाद इलाके में माहौल गर्म हो गया था यह पूरी घटना नवगछिया के खरिक थाना के खरिक बाजार का है जहां शुक्रवार की देर रात प्रतिमा विसर्जन को लेकर दो पक्षों में हुए हिंसक झड़प के बाद इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है,मौके पर अधिकारी कैम्प कर रहे हैं।
वहीं इस मामले में दोनो तरफ कर 15-15 लोगों पर नामजद और दर्जनों अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। वहीं हिंसा के विरोध में आज खरीक बाजार को बंद कर दिया गया है साथ ही आरोपियों पर कार्रवई की मांग कि जा रही है ।
इस पूरे मामले पर एसडीओ उत्तम कुमार व एसडीपीओ दिलीप कुमार ने खरीक थाना में दोनों पक्षो के लोगों के साथ बैठक की है साथ ही अब माहौल शांतिपूर्ण रखने की अपील की है। और अधिकारियों ने दोनो पक्षों के आरोपियों पर पांच दिनों के अंदर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
वहीं सामना टुडे 24 आप लोगों से अपील करता है की माहौल शांत बनाए रखे ,अफवाहों पर ध्यान नहीं दें किसी भी तरह के विवादित पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें ।

Share this Article