पटना :- बिहार जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने रविवार को जारी अपने बयान में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का राजनीतिक व्यक्तित्व जनसेवा की सशक्त, जीवंत और अनुकरणीय मिसाल रहा है। इसी जनसेवी भावना को आगे बढ़ाते हुए वे चुनाव परिणाम आने के बाद से निरंतर जनता के बीच पहुँच रहे हैं।
श्री नीतीश कुमार प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए कल-कारखानों, अस्पतालों, विकास परियोजनाओं तथा निर्माणाधीन योजनाओं का सूक्ष्म स्तर पर स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। यह सक्रियता उनकी कार्यशैली की विशिष्ट पहचान होने के साथ-साथ सुशासन और जनकल्याण के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का स्पष्ट प्रमाण भी प्रस्तुत करती है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते दो दशकों में उन्होंने अपनी अटूट निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के बल पर जो जनसेवा का मानक स्थापित किया है, वह आज पूरे देश में एक मिसाल के रूप में स्वीकार किया जाता है। श्री नीतीश कुमार देश के उन चुनिंदा नेताओं में हैं, जो दिन के आठों पहर सक्रिय रहकर जनता के हित में कार्य करते हैं। बिना थके, बिना रुके जनकल्याण, विकास और सुशासन की निरंतर साधना ही उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देती है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि श्री नीतीश कुमार अपनी ईमानदार कार्यशैली, स्वच्छ छवि और जनता के प्रति अटूट समर्पण के बल पर पिछले 20 वर्षों से अपार जनविश्वास अर्जित करते आए हैं। साथ ही, जनता के भरोसे पर खरा उतरकर माननीय मुख्यमंत्री ने स्वयं को एक सच्चा और प्रतिबद्ध जनसेवक सिद्ध किया है।