देर शाम अपराधियों ने दनादन गोली मारकर बैंक कैशियर को मौत की नींद सुला दिया

kushmediaadmin
kushmediaadmin
2 Min Read

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा:- इन दिनों बिहार अपराधियों का बोलबाला सर चढ़कर बोलने लगा है लगातार हत्या और लूट जैसी घटनाओं को वारदात देकर फरार हो जा रहे हैं ताजा मामला गोपालगंज जिला का जहां शाम ढलते ही दो बाइक पर सवार होकर आए बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने बैंक कैशियर को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया । इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है यह पूरी घटना मांझा थाना के लाहलादपुर गाव की है।
वहीं मृतक की पहचान मांझा थाना के लहलादपुर के रहने वाले रविंद्र यादव के रूप में की गई है।
बताते चले की मृतक मीरगंज थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक ,कोयला देवा में कैशियर के पद पर काम करता था।

हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जाती है। परिजनों के मुताबिक देर शाम रबिन्द्र यादव एसबीआई बैंक कोयला देवा से डियूटी कर अपने घर लौट आए थे और अपने दरवाजे पर बैठा था।उसी दौरान दो बाइक पर सवार छह की संख्या में बेखौफ अपराधियो ने रबिन्द्र यादव के ऊपर ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी और आराम से गोपालगंज की तरफ भाग खड़े हुए।
गोली लगाने के बाद रविंद्र को उसके परिजनों ने आनन – इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहा चिकित्सको ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रांजल कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात में जुट गए है । वहीं इस पूरे मामले एसडीपीओ प्रांजल कुमार
ने बताया कि मृतक रबिन्द्र यादव अपने दरवाजे पर बैठे थे तभी दो बाइक पर सवार छह की संख्या में अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।हत्या की वजह आपसी रंजिश बताया जाता है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।और इस घटना का उद्भेदन करने के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है।जल्द ही हत्या में शामिल सभी अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मांझा थाना और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है

Share this Article